जरुरी जानकारी | इस वित्त वर्ष में लाभ में लौट जायेगा पंजाब नेशनल बैंक: एमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने शनिवार को कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में उनका बैंक राजकोषीय आय और कोर बैंकिंग गतिविधियों के दम पर लाभ कमाने की स्थिति में लौट जायेगा।

नयी दिल्ली, 20 जून पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने शनिवार को कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में उनका बैंक राजकोषीय आय और कोर बैंकिंग गतिविधियों के दम पर लाभ कमाने की स्थिति में लौट जायेगा।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी को मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 697.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

हालांकि, नीरव मोदी की धोखाधड़ी के दो साल के अंतराल के बाद बैंक ने 2019-20 के दौरान 363.34 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

उन्होंने यह भी कहा कि बैंक ने कोविड-19 संकट के कारण चालू वित्त वर्ष के लिये अपने ऋण वृद्धि लक्ष्य को 6 प्रतिशत तक घटा दिया है।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "मूल रूप से, हमने 12 प्रतिशत की ऋण वृद्धि की योजना बनायी थी, लेकिन कोविड प्रभाव के कारण हमने ऋण वृद्धि के लक्ष्य को 6 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है।"

हालांकि, उन्होंने कहा, ब्याज दरों में कमी के कारण बैंक को राजकोषीय लाभ होता है।

राव ने कहा कि पीएनबी ने पहले ही सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) की कीमतों में कमी के परिणामस्वरूप एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ कमाया है।

बैंक बाजार में उच्च कूपन दर पर जी-सेक बेच रहे हैं और इन प्रतिभूतियों की बिक्री के कारण लाभ कमा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी उम्मीद यह है कि राजकोषीय लाभ जारी रहेगा। यदि ब्याज दर बढ़ जाती है तो इस तरह का लाभ तीसरी और चौथी तिमाही में मध्यम रहेगा।"

उन्होंने कहा कि यदि इससे इतर परिचालन से प्राप्त लाभ को देखते हैं, तो 2019-20 के दौरान हमने निरंतर बेहतर किया है। यह केवल प्रावधान के कारण था कि हमने तीसरी और चौथी तिमाही में जो परिणाम घोषित किया, उसमें शुद्ध लाभ बहुत कम था या घाटा हुआ था। अब जो कुछ भी प्रावधान करना बाकी है, हम सितंबर 2020 तक पूरी तरह से इसे निपटा देंगे।

उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही के बाद से प्रावधान प्रभाव कम होगा, जबकि परिचालन लाभ बढ़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\