देश की खबरें | पुडुचेरी के मंत्री ने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल कांग्रेस को झटका देते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री ए नम:शिवायम ने सोमवार को मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पुडुचेरी, 25 जनवरी पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल कांग्रेस को झटका देते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री ए नम:शिवायम ने सोमवार को मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना की और उन पर वरिष्ठ नेताओं को दबाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में नम:शिवायम ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नारायणसामी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और उप राज्यपाल किरण बेदी के साथ जानबूझकर टकराव का रवैया अपनाने का खामियाजा संघ शासित प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

कांग्रेस की बैठकों से लंबे समय से दूरी बनाकर चल रहे नम:शिवायम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उन्हें प्रदेश कांग्रेस द्वारा निलंबित किए जाने पर नम:शिवायम ने विधान सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

नम:शिवायम के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस को एक झटका और लगा जब एक अन्य विधायक ई थीपैनथन ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कभी पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले नम:शिवायम ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि नारायणसामी ने उन्हें और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हाशिये पर रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\