देश की खबरें | अदालतों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने संबंधी प्रस्ताव सम्मेलन के एजेंडे का हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदालतों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्रियों-मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन के एजेंडे का हिस्सा बनाया गया है। यह सम्मेलन छह साल के अंतराल के बाद शनिवार को होने वाला है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल अदालतों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्रियों-मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन के एजेंडे का हिस्सा बनाया गया है। यह सम्मेलन छह साल के अंतराल के बाद शनिवार को होने वाला है।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सम्मेलन के एजेंडे में शामिल अन्य अहम मुद्दों में न्यायिक रिक्तियों को भरना, लंबित मामलों की संख्या में कमी, कानूनी सहायता सेवाएं और भविष्य का खाका तथा ई-कोर्ट चरण-तीन की परिकल्पना आदि शामिल हैं।

यह सम्मेलन न्यायपालिका के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विचार करने का एक मंच है और इसका पिछला आयोजन 24 अप्रैल, 2016 को किया गया था।

इस तरह के सम्मेलनों का उद्घाटन आम तौर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रधान न्यायाधीश और केंद्रीय कानून मंत्री की उपस्थिति में किया जाता है। इस बार भी प्रधानमंत्री के बैठक का उद्घाटन करने की संभावना है।

कुछ महीने पहले, न्यायमूर्ति रमण ने अदालतों में पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय न्यायिक अवसंरचना प्राधिकरण की स्थापना के लिए सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था।

प्रस्तावित संगठन भारतीय अदालत प्रणाली के लिए बुनियादी ढांचे के नियोजन, निर्माण, विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए खाका तैयार करने में केंद्रीय निकाय के रूप में कार्य करेगा।

सरकार ने हाल ही में संसद में कहा था कि प्रस्ताव राज्यों को उनकी टिप्पणियों के लिए भेजा गया है क्योंकि उच्च न्यायालयों और निचली न्यायपालिका के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में राज्य सरकारें प्रमुख पक्ष हैं।

सम्मेलन के उद्घाटन के बाद, विभिन्न सत्र आयोजित किए जाते हैं जिनमें मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश एजेंडा के विषयों पर चर्चा करते हैं तथा किसी आम सहमति तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\