देश की खबरें | पैगंबर टिप्पणी विवाद : बिना इजाजत हुए प्रदर्शनों को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन किये जाने को लेकर पुलिस ने शनिवार को कई मामले दर्ज किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 11 जून महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन किये जाने को लेकर पुलिस ने शनिवार को कई मामले दर्ज किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के सदस्य शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन जिंदल के खिलाफ शुक्रवार को विभिन्न शहरों में सड़कों पर उतरे।
पड़ोसी पनवेल में लगभग 3,000 लोगों ने एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन हालांकि शांतिपूर्ण था और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, नवी मुंबई पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की, क्योंकि पुलिस की अनुमति नहीं ली गई थी।
नागपुर शहर के गणेश पेठ पुलिस स्टेशन, औरंगाबाद शहर के सिटी चौक पुलिस स्टेशन और नंदुरबार जिले के शाहदा में भी इसी तरह की प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अहमदनगर, जालना और सोलापुर शहरों में भी मामले दर्ज किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)