देश की खबरें | प्रियंका ने कलपेट्टा में नए पासपोर्ट सेवा केंद्र का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कलपेट्टा में नये पासपोर्ट सेवा केंद्र का दौरा किया और वहां इसके संचालन की समीक्षा की।

वायनाड (केरल), पांच मई कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कलपेट्टा में नये पासपोर्ट सेवा केंद्र का दौरा किया और वहां इसके संचालन की समीक्षा की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ कार्यालय पहुंची कांग्रेस महासचिव का क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (कोझिकोड) अरुण मोहन और अन्य लोगों ने स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान सांसद ने केंद्र में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या 120 तक बढ़ाने पर विचार करने का सुझाव दिया।

प्रियंका गांधी ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नया पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि यह लोगों के लिए खुला है क्योंकि यह उनके लिए बहुत सुविधाजनक होगा। यह एक मोबाइल प्रणाली भी है जो अधिक दूरदराज के इलाकों में जाती है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र में प्रतिदिन लगभग 40 पासपोर्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ती है और उन्हें यकीन है कि यह संख्या बढ़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\