देश की खबरें | प्रधानमंत्री के संबोधन का बंगाल के 10 दुर्गा पूजा पंडालों में सीधा प्रसारण किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल भाजपा ने त्योहारों के दौरान जन संपर्क करने की अपनी रणनीति के तहत राज्य के लोगों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) करने का इंतजाम किया है। भगवा पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 अक्टूबर पश्चिम बंगाल भाजपा ने त्योहारों के दौरान जन संपर्क करने की अपनी रणनीति के तहत राज्य के लोगों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) करने का इंतजाम किया है। भगवा पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन करेगा।

यह भी पढ़े | Lahore Think Fest: शशि थरूर के बयान पर बीजेपी का हमला, PAK और कांग्रेस का ये रिश्ता क्या कहलाता है, जवाब दें राहुल लाहौरी.

सूत्रों के मुताबिक ‘महा षष्ठी’ के अवसर पर मोदी का डिजिटल संबोधन इस साल के दुर्गा पूजा के लिये माहौल तैयार करेगा। उल्लेखनीय है कि ‘महा षष्ठी’ से ही पांच दिनों का उत्सव प्रारंभ होता है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का ईजेडसीसी और राज्य के 10 अन्य पूजा पंडालों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन 10 पंडालों के नामों को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। ’’

यह भी पढ़े | Blast In Agra Firecracker Factory: उत्तर प्रदेश के आगरा में पटाखों के गोदाम में ब्लास्ट, 2 की मौत, 4 घायल.

प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रसारण के लिये पार्टी राज्य के कई हिस्सों में बड़ी स्क्रीन भी लगाएगी।

ईजेडसीसी में अगले हफ्ते विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी एवं ओडिशी नृत्यांगना डोना तथा उनकी टीम उदघाटन समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेगी।

इससे पहले, प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा था कि पार्टी कहीं भी दुर्गा पूजा के आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं है। इससे इन अटकलों को हवा मिली थी कि पार्टी के अंदर मतभेद है। घोष के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और फिलहाल शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अगले साल अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिये मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

पिछले कुछ वर्षो में राज्य में भाजपा काफी सक्रिय हुई है और 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भगवा पार्टी राज्य में काफी उत्साहित नजर आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\