देश की खबरें | प्रधानमंत्री पांच नवंबर को केदरानाथ जाएंगे, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदरानाथ धाम जाएंगे और वहां आदि शंकराचार्य की समाधि सहित कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह क्रियान्वित व जारी योजनाओं की समीक्षा व अवलोकन करेंगे।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदरानाथ धाम जाएंगे और वहां आदि शंकराचार्य की समाधि सहित कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह क्रियान्वित व जारी योजनाओं की समीक्षा व अवलोकन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे और उनकी मूर्ति का लोकार्पण करेंगे।

ज्ञात हो कि छह नवंबर से सर्दियों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद होना निर्धारित है।

वर्ष 2013 में आई भीषण बाढ़ में यह समाधि क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद उसका निर्माण किया गया।

पीएमओ ने कहा कि यह पुनर्निमाण कार्य प्रधानमंत्री की निगरानी और निर्देशन में हुआ है। वह लगतार इसकी निगरानी भी करते रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ के इर्दगिर्द हुए निर्माण कार्य व जारी विकास कार्यों की समीक्षा व अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक सरस्वती आस्थापथ व घाटों, मंदाकिनी आस्थापथ, तीरथ पुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर बने गुरूड़ छत्ती पुल सहित कई अन्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री इसके साथ ही 180 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें संगम घाट का पुनर्विकास, प्राथमिक उपचार और पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, मंदाकिनी आस्थापथ लाइन प्रबंधन, वर्षा से बचने के लिए स्थल और सरस्वती नगरीय सुविधा इमारत शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\