देश की खबरें | प्रधानमंत्री दूरदर्शी हैं, वे वर्ष 2047 के भारत के बारे में सोच रहे: शिवराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक दूरदर्शी नेता होने के नाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज के बारे में नहीं बल्कि 2047 के भारत का खाका खींच रहे हैं।

भोपाल, चार अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक दूरदर्शी नेता होने के नाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज के बारे में नहीं बल्कि 2047 के भारत का खाका खींच रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यहां होशंगाबाद से भाजपा के उम्मीदवार दर्शन चौधरी से मिलने आए थे। चौधरी दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

चौहान ने होशंगाबाद जिले, जिसे अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाता है, में संवाददाताओं से कहा, "हमारे प्रधानमंत्री एक दूरदर्शी नेता हैं और वह आज के बारे में नहीं सोचते हैं। 2047 में भारत कैसा होगा...मोदी आज इसकी योजना बना रहे हैं। सिर्फ (अगले) पांच साल के बारे में नहीं।"

जब उनसे दिल्ली में भाजपा की घोषणा पत्र समिति की बैठक के बारे में पूछा गया, जिसमें वह शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘नई सरकार के गठन के बाद 100 दिनों का एजेंडा पहले से ही तैयार है क्योंकि यह सरकार वापस आ रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है। यह 370 के साथ-साथ 400 का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। लेकिन 2047 में भारत कैसा होगा, इसका खाका तैयार किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत हमारा संकल्प है और भाजपा और प्रधानमंत्री ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। उनके आधार पर घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।"

चौहान ने कहा कि भाजपा ने देश में महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने आगे कहा, "हमारी बहनों की आंखों में आंसू नहीं होंगे और उनके चेहरे पर मुस्कान होगी। हमें उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण का समर्थन करना है।"

इसके बाद एक आमसभा में बोलते हुए चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत को "विश्व गुरु" बनने से कोई नहीं रोक सकता।

कांग्रेस और विपक्ष के ‘इंडी’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि न केवल उनके पास नेता का अभाव है, बल्कि नीति और इरादे की भी कमी है।

भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद, महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने का आह्वान किया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सलाह पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ''लेकिन राहुल गांधी ने ठान लिया है कि वह तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वह कांग्रेस को खत्म नहीं कर देंगे।''

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि पार्टी अपना विवेक खो चुकी है। चौहान ने कहा, "आज पार्टी से नेताओं का पलायन हो रहा है और इसे कोई नहीं बचा सकता।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)