विदेश की खबरें | विरोध प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत के बाद पेरु के राष्टूपति पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेरिनो के मंत्रिमंडल के कम से कम नौ सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और वहां की कांग्रेस के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के इस्तीफे पर चर्चा के लिए आपात सत्र बुलाया है।
मेरिनो के मंत्रिमंडल के कम से कम नौ सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और वहां की कांग्रेस के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के इस्तीफे पर चर्चा के लिए आपात सत्र बुलाया है।
इससे पहले लीमा की सड़कों पर हजारों लोगों ने मास्क पहनकर और हाथों में पोस्टर लेकर मार्च निकाला।
यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्रालय ने अलकायदा नेता की हत्या की खबर से किया इनकार.
इन पोस्टरों में लिखा था, ‘‘मेरिनो मेरे राष्ट्रपति नहीं हैं।’’
अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से 24 और 25 साल के दो लोगों की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | Diwali 2020: कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय-अमेरिकियों के दिवाली उत्सव को किया फीका.
बहुत कम पहचान रखने वाले और धान किसान मेरिनो सोमवार को पेरु के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। इससे पहले संसद ने मतदान कर पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा को बाहर का रास्ता दिखाया था।
इसके बाद से पेरु में कांग्रेस पर राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।
हाल तक कांग्रेस के प्रमुख रहे मेरिनो ने शनिवार के विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने इस्तीफे की बढ़ती मांगों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)