देश की खबरें | साइबर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने आईआईएससी से करार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
बेंगलुरु, सात अक्टूबर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), और आईआईएससी के विज्ञान, नवाचार और विकास फाउंडेशन ने बिजली पारेषण और ग्रिड संचालन के क्षेत्र में साइबर सुरक्षा में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए एक साझेदारी की है।
आईआईएससी की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक यह एक नोडल केंद्र और एक थिंक-टैंक होगा जहां अकादमिक, राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं और उद्योग के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ पावर ग्रिड से संबंधित साइबर सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के मुख्य प्रबंधक निदेशक के श्रीकांत ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ट्रांसमिशन और ग्रिड संचालन में साइबर सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि विश्वसनीय बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए साइबर हमलों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा का विकास सर्वोपरि है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)