जरुरी जानकारी | गरीब कल्याण रोजगार अभियान से आत्मनिर्भर बनेंगे गरीब: प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान देश की गरीब आबादी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है।

नयी दिल्ली, 20 जून केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान देश की गरीब आबादी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रवासी श्रमिकों के लिये रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान शहरों से प्रतिभाएं गांवों में लौट आयी हैं। यह अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हैं जो नोवल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह (मोदी) उनके प्रयासों के लिये उनकी सराहना करते हैं। जिस तरह से गांवों ने कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ी है, उसने शहरों को एक बड़ा सबक सिखाया है।

प्रधान ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के कल्याण के लिये लगातार काम कर रहे हैं। मैं गरीब कल्याण रोजगार अभियान का स्वागत करता हूं। यह हमारी गरीब आबादी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

प्रधान ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आजीविका के अवसर पैदा करना, उनके आत्मसम्मान की रक्षा करना और ग्रामीण विकास को सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, श्रमिकों को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार अपने गांव में रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।

प्रधान ने कहा, “बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और झारखंड के 116 जिलों के विस्थापित श्रमिकों को गांवों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित 25 विभिन्न प्रकार के कार्यों में आजीविका के अवसर प्रदान किये जायेंगे, जो कि 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से गांवों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनका जीवनयापन बेहतर बनाने के लिये हैं।’’

मंत्री ने प्रधानमंत्री उर्जा गंगा योजना से संबंधित कार्यों को गरीब कल्याण रोजगार अभियान के साथ एकीकृत करने के लिये भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पूर्वी भारत के विकास में मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\