जरुरी जानकारी | पूनावाला फिनकॉर्प के एमडी अभय भूटाडा ने इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली, 16 सितंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी की ओर से भेदिया कारोबार में कथित संलिप्तता को लेकर प्रतिभूति बाजार में कारोबार पर रोक लगाये जाने के एक दिन बाद पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भूटाडा ने बृहस्पतिवार को कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

पूनावाला फिनकॉर्प ने एक बयान में कहा कि भूटाडा ने 16 सितंबर, 2021 से निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बयान में कहा गया है कि पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड के ग्रुप सीईओ विजय देशवाल फर्म का संचालन जारी रखेंगे।

इससे पहले, भुटाडा आरएसएचपीएल की सहायक कंपनी पूनावाला फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)