देश की खबरें | अयोध्या में रोडशो को लेकर पुलिस ने सपा सांसद, कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) की एक सांसद के खिलाफ एक रोडशो के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या (उप्र), 31 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) की एक सांसद के खिलाफ एक रोडशो के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर इनायत नगर पुलिस थाने में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में रोडशो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों के उपयोग सहित सरकारी आदेशों के उल्लंघन का आरोप है।

मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने कहा, "सपा नेता डिंपल यादव के नेतृत्व में यहां बृहस्पतिवार को आयोजित रोडशो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

उन्होंने बताया कि रोडशो कुमारगंज से मिल्कीपुर तक निकाला गया और उसके कारण रायबरेली राजमार्ग के दोनों लेन पर यातायात जाम हो गया। उन्होंने कहा कि रोडशो में भारी भीड़ थी, जिससे क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतों की गिनती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now