देश की खबरें | दिल्ली के आर.के. पुरम में पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 30 वर्षीय महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 30 वर्षीय महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि सात अप्रैल को सहायक उप निरीक्षक और कांस्टेबल धरम राज ड्यूटी पर थे, तभी पीसीआर पर कॉल आई कि एक महिला ने आत्महत्या की धमकी दी है।

उन्होंने कहा कि जब टीम मौके पर पहुंची, तो उसने महिला को एक कमरे के अंदर बंद पाया, जो कथित तौर पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। घटना के समय उसका पति दफ्तर में था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ''हमारे कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और उसे आत्महत्या करने से रोक दिया व समय रहते उसकी जान बचा ली।

उन्होंने कहा, “महिला कर्मचारी उस महिला को थाने लेकर आईं और उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला ने खुलासा किया कि उसके व पति के बीच बात नहीं होती और वह उससे अलग रहता है ।''

अधिकारी ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि वह गंभीर अवसाद से पीड़ित है।

उन्होंने कहा, “उसके पति को भी बुलाया गया था। दोनों की एक साथ काउंसलिंग की गई।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट