देश की खबरें | पुलिस ने जहांगीरपुरी में ‘आप’ विधायक को चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की ग्रिल हटाने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के चारों ओर लगी लोहे की ग्रिल को हटाने वाले एक बुलडोजर को देखकर निवासियों में कुछ चिंता पैदा हो गई। इसी इलाके में बीते 16 अप्रैल को हिंसा हुई थी और बाद में नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के चारों ओर लगी लोहे की ग्रिल को हटाने वाले एक बुलडोजर को देखकर निवासियों में कुछ चिंता पैदा हो गई। इसी इलाके में बीते 16 अप्रैल को हिंसा हुई थी और बाद में नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस ने आजाद चौक, शाह आलम बांध रोड पर बुलडोजर को ग्रिल को हटाते देखा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि ग्रिल को और कोई नुकसान नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में प्रतिमा को नहीं छुआ गया।

रंगनानी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय विधायक पवन शर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों द्वारा वहां एक हाईमास्ट राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए तोड़फोड़ का काम किया जा रहा था।

‘आप’ सरकार की पूरी दिल्ली में 500 हाईमास्ट राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना के तहत झंडा लगाया जा रहा था।

रंगनानी के अनुसार, जहांगीरपुरी की मौजूदा स्थिति और इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पीडीडब्ल्यू की टीम को इस काम पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

डीसीपी ने कहा कि शर्मा से अनुरोध किया गया है कि स्थिति सामान्य होने पर पुलिस को सूचित करने के बाद काम फिर से शुरू करें। उन्होंने कहा कि बीट कर्मचारियों को नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की एक शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था।

चार दिन बाद, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इलाके में एक मस्जिद के पास कई कंक्रीट और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। हालांकि, उच्चतम न्यायालय के दखल के बाद इसे रोक दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें