देश की खबरें | पुलिस ने कुख्यात ठग की संपत्ति कुर्क किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग नामों से कंपनी बना कर होलसेल विक्रेताओं से करोड़ों रुपये की ड्राई फ्रूट की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार कुख्यात ठग मोहित गोयल की संपत्ति को पुलिस ने आज कुर्क किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नोएडा, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग नामों से कंपनी बना कर होलसेल विक्रेताओं से करोड़ों रुपये की ड्राई फ्रूट की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार कुख्यात ठग मोहित गोयल की संपत्ति को पुलिस ने आज कुर्क किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस आयुक्त की विशेष न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अंतर्गत थाना सेक्टर 24 पुलिस ने इस ठग की ऑडी कार और 500 ग्राम सोना आज कुर्क किया है।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत पुलिस आयुक्त ने कुर्की का यह आदेश पारित किया था।

उन्होंने बताया कि इसके तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मोहित गोयल के ऑडी कार तथा 500 ग्राम से ज्यादा सोना कुर्क किया है। गाड़ी और सोने की कुल कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है।

उन्होंने बताया कि मोहित गोयल के अन्य संपत्ति और बैंकों में रखे धन की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मालूम हो कि दुबई ड्राई फूड एंड स्पाइसी हब सहित कई कंपनियां खोलकर कुख्यात ठग मोहित गोयल और उसके साथी ओमप्रकाश जागड़, आकाशदीप शर्मा उर्फ हैरी, पंकज प्रकाश, अमरजीत, सुमिता नेगी उर्फ जूनियर नेगी तथा सतन यादव आदि ने देश के सैकड़ों थोक विक्रेताओं से करोड़ों रुपए का ड्राई फूड खरीदा तथा फर्जीवाड़ा कर उनके रुपये डकार लिये थे ।

इस मामले में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तथा वर्ष 2021 के 8 जून को उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त