नोएडा, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग नामों से कंपनी बना कर होलसेल विक्रेताओं से करोड़ों रुपये की ड्राई फ्रूट की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार कुख्यात ठग मोहित गोयल की संपत्ति को पुलिस ने आज कुर्क किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस आयुक्त की विशेष न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अंतर्गत थाना सेक्टर 24 पुलिस ने इस ठग की ऑडी कार और 500 ग्राम सोना आज कुर्क किया है।
उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत पुलिस आयुक्त ने कुर्की का यह आदेश पारित किया था।
उन्होंने बताया कि इसके तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मोहित गोयल के ऑडी कार तथा 500 ग्राम से ज्यादा सोना कुर्क किया है। गाड़ी और सोने की कुल कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है।
उन्होंने बताया कि मोहित गोयल के अन्य संपत्ति और बैंकों में रखे धन की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
मालूम हो कि दुबई ड्राई फूड एंड स्पाइसी हब सहित कई कंपनियां खोलकर कुख्यात ठग मोहित गोयल और उसके साथी ओमप्रकाश जागड़, आकाशदीप शर्मा उर्फ हैरी, पंकज प्रकाश, अमरजीत, सुमिता नेगी उर्फ जूनियर नेगी तथा सतन यादव आदि ने देश के सैकड़ों थोक विक्रेताओं से करोड़ों रुपए का ड्राई फूड खरीदा तथा फर्जीवाड़ा कर उनके रुपये डकार लिये थे ।
इस मामले में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तथा वर्ष 2021 के 8 जून को उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY