जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री शुक्रवार को गुजरात में 1,100 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो काफ्रेंस के जरिए गुजरात में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बना एक नया पांच सितारा होटल शामिल है।

गांधीनगर, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो काफ्रेंस के जरिए गुजरात में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बना एक नया पांच सितारा होटल शामिल है।

गुजरात सरकार के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गांधीनगर रेल और शहरी विकास निगम लिमिटेड (गरुड़) के प्रबंध निदेशक एस एस राठौड़ ने गांधनीगर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 318 कमरों वाला यह लक्जरी होटल 790 करोड़ रुपए की लागत से बना है। गरुड़ गुजरात सरकार और रेल मंत्रालय द्वारा स्थापित एक विशेष प्रायोजन कंपनी है।

उन्होंने बताया कि गांधीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और उसके ऊपर पांच सितारा होटल का निर्माण जनवरी 2017 में शुरू हुआ था और प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी आधारशिला रखी थी।

अब दोनों ही तैयार हैं और प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम चार बजे उनका उद्घाटन करेंगे।

साथ ही होटल के ठीक सामने एक सम्मेलन केंद्र स्थापित किया गया है जिसका नाम महात्मा मंदिर है। यहां संगोष्ठियों और सम्मेलनों में हिस्सा लेने वाले राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अतिथि इस होटल में ठहर सकते हैं।

राठौड़ ने कहा, "गांधीनगर रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा पुनर्विकसित स्टेशन है जहां सुविधाएं हवाई अड्डों जैसी हैं।"

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर दो ऐस्केलेटर, दो ऐलीवेटर और प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाले दो भूमिगत पैदल पार पथ हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव विजय नेहरा ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अहमदाबाद के साइंस सिटी में तीन नये आकर्षणों का उद्घाटन करेंगे। इन आकर्षणों में एक एक्वाटिक गैलरी, एक रोबोटिक गैलरी और एक नेचर पार्क शामिल हैं।

एक्वाटिक गैलरी का निर्माण 260 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और यह देश का सबसे बड़ा एक्वेरियम है।

रोबोटिक गैलरी का निर्माण 127 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और इसमें 79 अलग-अलग प्रकार के 200 रोबोट रखे गए हैं।

नेहरा ने बताया कि 14 करोड़ रुपए की लागत से बना नेचर पार्क 20 एकड़ क्षेत्र में फैला है और उसमें जानवरों की मूर्तियां बनी हैं और अलग-अलग तरह के उद्यान भी हैं।

अहमदाबाद के संभागीय रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री रेलवे की कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे जिनमें गांधीनगर एवं वाराणसी के बीच एक नयी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्र्रेन, गांधीनगर एवं मेहसाना के बीच एक मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन, 54 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत मेहसाना-वरेठा ब्रॉड गेज रेल लाइन और सुरेंद्रनगर एवं पिपावाव स्टेशन के बीच 266 किलोमीटर लंबा रेल खंड शामिल है।

उन्होंने कहा कि मोदी वाडनगर रेलवे स्टेशन की नयी इमारत का भी उद्घाटन करेंगे जिसका निर्माण 8.5 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें