देश की खबरें | पीलीभीत: पुलिस की जाँच में दो नाबालिग सगी बहनों से बलात्कार का आरोप निराधार निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले में हजारा क्षेत्र में 65 वर्षीय नियोक्ता पर दो नाबालिग सगी बहनों द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप को पुलिस ने निराधार बताया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पीलीभीत (उप्र), 11 जनवरी पीलीभीत जिले में हजारा क्षेत्र में 65 वर्षीय नियोक्ता पर दो नाबालिग सगी बहनों द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप को पुलिस ने निराधार बताया है।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने सोमवार को बताया कि 13 साल और 15 साल की दो सगी बहनों ने 65 साल के अपने मालिक पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं।

यादव ने बताया कि आरोपी की पुत्री ने रविवार को उनसे मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बलात्कार का आरोप लगाने वाली दोनों बहनों की नजर उसके पिता की संपत्ति पर है। उन लड़कियों को काम से हटाकर घर खाली करा लेने के कारण लड़कियों ने उनके पिता पर यह आरोप लगाए हैं।

मामले की जांच कर रहे क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने जाँच पूरी कर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य बलात्कार के आरोपों को झूठा बताते हैं। जाँच में सभी प्रकार से पृष्ठभूमि भी देखी गई थी, जो आरोपों को किसी प्रकार से सिद्ध नही कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली लड़कियों ने पुलिस से की गई शिकायत में खुद के दलित होने का जिक्र किया है लेकिन उनका परिवार नेपाल का रहने वाला है और उनके पास दलित होने का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद नेपाल में उनके गांव जाकर की है।

कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत उन्हें महिला आयोग के माध्यम से प्राप्त हुई थी। नियमानुसार किसी एजेंसी के माध्यम से आने वाली शिकायत पर जाँच करने का प्रावधान है। आरोप सिद्ध होने के बाद अभियोग पंजीकृत किया जाता है।

इसके अतिरिक्त, सीओ प्रमोद ने यह भी स्पष्ट किया किया कि जाँच में आरोप सिद्ध होने पर पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण होना चाहिए, चूँकि कोई भी ठोस आधार नहीं पाया गया इसलिए मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें