खेल की खबरें | कोरोना वायरस से खिलाड़ी के संक्रमित होने के बाद भी पीजीए टूर जारी

इस महामारी से वाटने के संक्रमित पाये जाने के बाद भी टूर जारी रहेगा।

वाटने और दूसरे खिलाड़ियों का मंगलवार को यहां पहुंचे के बाद जांच हुई थी लेकिन तब कोई भी कोरोना वायरस के चपेट में नहीं था।

यह भी पढ़े | Father's Day 2020: सचिन तेंदुलकर से लेकर हार्दिक पांड्या समेत इन भारतीय खिलाड़ियों ने इस अंदाज में मनाया फादर्स डे.

शुक्रकार को उनमें बीमारी के कुछ लक्षण दिखे जिसके बाद उनका फिर से परीक्षण हुआ और वह पॉजिटिव पाये गये। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले 11 अन्य लोगों की जांच हुई जिसमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

गोल्फ खिलाड़ी रोरी मैकलॉरी को हालांकि इस पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने पर बोले पूर्व अंपायर स्टीव बकनर, गलती इंसान ही करता है.

मैकलॉरी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सब को पता है कि किसी समय कोई ना कोई इसके चपेट में आयेगा। निक उनमें से एक है, उन्हें खुद को पृथ्क रखने के अलावा दूसरी जरूरी चीजें करनी होगी। यह निराशाजनक है लेकिन खेल जारी रखना चाहिए।’’

एपी आनन्द नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)