देश की खबरें | सहयात्री पर पेशाब मामले को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया पर किए कटाक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के विमान में एक पुरुष यात्री द्वारा महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के प्रकरण में ''एक व्यक्ति की त्रासदी दूसरे के लिए हास्य का विषय होती है'' वाली कहावत सही साबित हुई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चुटकुलों और मीम्स की बाढ़ आ गई है। इनके जरिये लोग एअर इंडिया पर कटाक्ष कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, छह जनवरी एअर इंडिया के विमान में एक पुरुष यात्री द्वारा महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के प्रकरण में ''एक व्यक्ति की त्रासदी दूसरे के लिए हास्य का विषय होती है'' वाली कहावत सही साबित हुई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चुटकुलों और मीम्स की बाढ़ आ गई है। इनके जरिये लोग एअर इंडिया पर कटाक्ष कर रहे हैं।

यह पूरी घटना पीड़ित बुजुर्ग महिला के लिए सदमे के सिवा कुछ नहीं थी जबकि सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इसे लेकर कई तरह के चुटकुले और मीम्स बना रहे हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर "हैव ए पिसफुल" फ्लाइट, "एयर पिस्सतारा" के जरिये कटाक्ष करते हुए एयर इंडिया को नए अभियान और नाम सुझाए।

इस घटना को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुटकुलों और टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गयी है।

दरअसल, 26 नवंबर को एआई-102 विमान में भोजन परोसे जाने के बाद जब बत्तियां बंद की गईं तो ‘बिजनेस क्लास’ में 8ए सीट पर बैठा नशे में धुत्त एक पुरुष यात्री, एक बुजुर्ग महिला की सीट के पास गया और उन पर पेशाब कर दिया। यह विमान न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आ रहा था।

जहां एक ओर इस घटना की चौतरफा आलोचना हो रही है, वहीं टि्वटर पर कुछ लोग इसे लेकर कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

रोफल गांधी नामक एक उपयोगकर्ता ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘टाटा समूह नशा करने वाले यात्रियों के लिए एक अलग एअरलाइन संचालित करने की योजना बना रहा है। इसे एअर पिस्सतारा कहा जाएगा।’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने सुझाव दिया कि कंपनी का अगला विपणनन अभियान ‘‘पेशाब करना सख्त मना है’’ होगा।

हास्य कलाकार अतुल खत्री ने सुझाव दिया कि एअर इंडिया की उड़ानों में यात्रियों को रेनकोट प्रदान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ बिजनेस क्लास के यात्रियों को पायजामा सूट देने के बजाय एयर इंडिया को रेनकोट देना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें