देश की खबरें | लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों का समर्थन किया: नायब सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है और अब मोदी जी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है और अब मोदी जी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी।

सैनी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।

सैनी ने कहा कि अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ कदमताल करेगी और चुनाव में भाजपा की इस बड़ी जीत के लिए वह दिल्ली के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने लोगों से झूठे वायदे कर विकास के सब्जबाग दिखाएं लेकिन उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना नदी को 2025 तक स्वच्छ करने के बार-बार सपने दिखाने वाले केजरीवाल जब इसे पूरा नहीं कर पाएं तो हरियाणा पर नदी में जहर मिलाने तक के झूठे आरोप लगाने लगे। दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर उनके झूठे वायदों का जवाब दिया है।

उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब की जनता भी ‘आप-दा’ पार्टी को इसी तरह सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों को पेरिस जैसी बनाने का वायदा किया था लेकिन जब मैं चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर गया तो वहां घंटों जाम व टूटी हुई सड़कों के अलावा कुछ नहीं मिला।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे गरीब के बच्चों को डॉक्टर व इंजीनियर बनाएंगे लेकिन इसके विपरीत उन्होंने जगह-जगह शराब के ठेके खुलवा दिए। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली फिर से विकास की दौड़ में शामिल होगी, यह मोदी की गारंटी है कि अगर कहा है तो करेंगें।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को खत्म करने के लिए कई योजनाओं पर तीव्र गति से काम होने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इसके लिए मेट्रो सेवाओं में बढ़ोतरी होगी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने सहित कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा।

उन्होंने अपने पुराने वादे का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल खोलकर अपना जनादेश दिया है और इसलिए आज वह खुद अलग-अलग तरीके की जलेबियां दिल्ली की जनता को खिलाने आए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी को तीसरी बार जीरो पर आउट कर दिया।

उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन का भी अब कोई भविष्य नहीं है और दिल्ली चुनाव के साथ ही उनकी दुकान भी बंद हो गई है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है और हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए है तथा इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी उपस्थित रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\