देश की खबरें | जन-केंद्रित वितरण तंत्र शासन सुधारों की आधारशिला बने: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि बढ़ती पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन-केंद्रित वितरण तंत्र को नयी पीढ़ी के शासन सुधारों की आधारशिला बनना चाहिए।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि बढ़ती पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन-केंद्रित वितरण तंत्र को नयी पीढ़ी के शासन सुधारों की आधारशिला बनना चाहिए।

नौकरशाहों के एक समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को शासन में वैश्विक मापदंडों का पालन करना चाहिए, क्योंकि वह राष्ट्रों के समूह में वैश्विक नेतृत्व संभालने की ओर अग्रसर है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में राज्य मंत्री ने कहा कि नयी पीढ़ी के नौकरशाहों के लिए बढ़ती पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन-केंद्रित वितरण तंत्र को नयी पीढ़ी के शासन सुधारों की आधारशिला बनना चाहिए।

मई 2014 के बाद लिये गये निर्णयों का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि राजपत्रित अधिकारियों से दस्तावेजों का सत्यापन कराने की पुरानी पद्धति और केंद्र सरकार में समूह बी (गैर राजपत्रित) एवं समूह सी के सभी पदों के लिए साक्षात्कार खत्म करने वाले फैसले दूरगामी हैं।

बयान के अनुसार मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मसूरी स्थित लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में सरदार पेटल नेतृत्व केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।

मंत्री ने कहा कि यह केंद्र भारत एवं विदेश के नौकरशाहों के वास्ते निरंतर अध्ययन एवं शिक्षण के मौकों के विशाल संसाधन केंद्र के रूप में उभरेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड