जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों की बिक्री 2020-21 में दो प्रतिशत घटी: सिआम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन उद्योग के संगठन सिआम ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत में यात्री वाहनों की बिक्री दो प्रतिशत घट गई।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल वाहन उद्योग के संगठन सिआम ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत में यात्री वाहनों की बिक्री दो प्रतिशत घट गई।
सिआम ने बताया कि पहले ही संरचनात्मक मंदी से जूझ रहे उद्योग को कोविड महामारी से काफी नुकसान पहुंचा।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सिआम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में यात्री वाहनों की बिक्री 2.24 प्रतिशत घटकर 27,11,457 इकाई रह गई, जो इससे एक साल पहले 27,73,519 इकाई थी।
सिआम ने बताया कि इसी तरह कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 13.9 प्रतिशत घटकर 1,51,19,387 इकाई रह गई, जो इससे पिछले साल 1,74,16,433 इकाई थी।
समीक्षाधीन अवधि में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 20.77 प्रतिशत घटकर 5,68,559 इकाई रह गई। इसी तरह तिपहिया वाहनों की बिक्री में 66.06 प्रतिशत की गिरावट हुई।
सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा कि गहरी संरचनात्मक मंदी से पहले ही जूझ रहे उद्योग को कोविड-19 के प्रकोप से भी नुकसान उठाना पड़ा, जिससे वाहन खंड कई साल पीछे चला गया है। यहां से सुधार के लिए सभी हितधारकों के प्रयासों और वक्त की जरूरत होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)