खेल की खबरें | पैरी का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 148 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एलिस पैरी (नाबाद 60 रन) की अर्धशतकीय पारी से शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 147 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

बेंगलुरु, एक मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एलिस पैरी (नाबाद 60 रन) की अर्धशतकीय पारी से शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 147 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

पैरी ने आरसीबी को शुरूआती झटकों से उबारते हुए सत्र का चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंद में तीन छक्के और इतने ही चौके से 60 रन की पारी खेली।

पैरी के अलावा राघवी बिष्ट ने 33 रन का योगदान दिया जिसके लिए उन्होंने 32 गेंद में दो छक्के जमाये।

आस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी पैरी ने इंग्लैंड की डानी वाट होज (21 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन और राघवी के साथ 68 रन की साझेदारी निभाकर आरसीबी की पारी मजबूत की।

इस पारी से पैरी इस साल की डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं, उन्होंने छह मैच में 98.33 के औसत से 295 रन बना लिए हैं।

डानी वाट होज ने एक छक्के और दो चौके से 18 गेंद में 21 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखा पांडे और श्री चरानी ने 28-28 रन देकर दो दो विकेट झटके।

मारिजाने काप ने नयी गेंद से कसी गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर एक विकेट लिया।

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\