जरुरी जानकारी | परमेश्वरन अय्यर ने नीति आयोग के सीईओ का कार्यभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन की अगुवाई करने वाले परमेश्वरन अय्यर ने सोमवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन की अगुवाई करने वाले परमेश्वरन अय्यर ने सोमवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार अय्यर ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के साथ काम किया है। वह उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
अय्यर 2016-20 के दौरान पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव थे।
बयान में कहा गया, ‘‘जल और स्वच्छता क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ अय्यर ने भारत के 20 अरब डॉलर के स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन का नेतृत्व किया, जिसने 55 करोड़ लोगों को सुरक्षित स्वच्छता तक पहुंच प्रदान की।’’
बयान के मुताबिक, अय्यर ने कहा कि वह नीति आयोग के सीईओ के रूप में देश की सेवा करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
अय्यर ने यह भी कहा कि वह एक नए भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का एक और मौका देने के लिए उनके आभारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)