देश की खबरें | पंघाल को कोलोन विश्व कप में स्वर्ण, चोटिल सतीश को रजत पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) ने फाइनल के लिये रिंग में उतरे बिना स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि अनुभवी मुक्केबाज सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) शनिवार को चोट के कारण जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में नहीं उतर सके जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर विश्व रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) ने फाइनल के लिये रिंग में उतरे बिना स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि अनुभवी मुक्केबाज सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) शनिवार को चोट के कारण जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में नहीं उतर सके जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पंघाल को जर्मनी के अरगिष्टी टर्टरयान ने वाकओवर दिया। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार ने सेमीफाइनल में फ्रांस के जामिली डिनी मोइनडेज को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी। लेकिन उन्हें चोट के कारण जर्मनी के नेल्वी टियाफैक के खिलाफ फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा।

महिला वर्ग में साक्षी और मनीषा 57 किग्रा फाइनल में पहुंच गयी हैं। खिताबी मुकाबले में अब ये दोनों मुक्केबाज आमने सामने होंगी।

मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप में दो बार की पदक विजेता हमवतन सोनिया लाठेर को 5-0 से जबकि साक्षी ने जर्मनी रमोना ग्राफ को 4-1 से हराया।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा राय हालांकि नीदरलैंड की नोचका फोंटजिन से हार गयी।

पुरुषों के 57 किग्रा में मोहम्मद हसमुद्दीन और गौरव सोलंकी को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

हसमुद्दीन को स्थानीय मुक्केबाज हमसत शादालोव ने जबकि सोलंकी को फ्रांस के सैमुअल क्रिस्टोहरी ने हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\