विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने तालिबान से बातचीत के बातचीत के बाद ‘चमन-स्पीन बोल्दक’ सीमा दोबारा खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने फंसे हुए अफगानों को प्रवेश देने के मुद्दे पर तालिबान के साथ दो दौर की सफल बातचीत के बाद शनिवार को ‘चमन-स्पीन बोल्दक’ सीमा को दोबारा खोल दिया। बता दें कि युद्धग्रस्त अफागनिस्तान में चरमपंथी तालिबान तेजी से इलाकों पर कब्जा कर रहा है।

कराची, 14 अगस्त पाकिस्तान ने फंसे हुए अफगानों को प्रवेश देने के मुद्दे पर तालिबान के साथ दो दौर की सफल बातचीत के बाद शनिवार को ‘चमन-स्पीन बोल्दक’ सीमा को दोबारा खोल दिया। बता दें कि युद्धग्रस्त अफागनिस्तान में चरमपंथी तालिबान तेजी से इलाकों पर कब्जा कर रहा है।

तालिबान ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों हेरात और कंधार पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रीय राजधानी काबुल की घेराबंदी और कड़ी कर दी। माना जा रहा है कि चरमपंथी संगठन ने देश के दो तिहाई हिस्से और 34 सूबों में से करीब आधे की राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।

पाकिस्तान सरकार के अधिकारी ने चमन में मीडिया से बातचीत में कहा कि तालिबान और पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुक्रवार को सफल वार्ता के बाद आर्थिक रूप से अहम सीमा को खोलने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दौर की बातचीत हुई।

उल्लेखनीय है कि अब तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान के स्पीन बोल्दक जिले में सीमा का काम काज देख रहे हैं। तालिबान ने पिछले महीने इसपर कब्जा किया था। सूबे में सभी कर और शुल्क तालिबान द्वारा एकत्र किया जा रहा है।

चमन-स्पीन बोल्दक सीमा मार्ग से दोनों देशों को भारी राजस्व प्राप्त होता है। सामान्य दिनों में करीब एक हजार ट्रक रोजाना इस सीमा के दोनों ओर सामान की ढुलाई करते हैं। स्पीन बोल्दक पर तालिबान के कब्जे के बाद चमन-स्पीन बोल्दक मार्ग को पिछले सप्ताह बंद कर दिया गया था।

तालिबान ने पाकिस्तानी अधिकारियों से मांग की थी कि सीमा पर फंसे अफगानों को सीमा पार पाकिस्तान में जाने की अनुमति दी जाए। वार्ता के बाद यह फैसला किया गया कि जिन लोगों के पास अफगान पहचान पत्र या पाकिस्तान द्वारा जारी शरणार्थी पंजीकरण कार्ड है , उन्हें सीमा पार करने दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा खुलने से कारोबारियों को राहत मिलेगी जिनका खराब होने वाले माल की आपूर्ति रुक गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चमन में जिस अफगान नागरिक की हृदय गति रुकने से मौत हुई थी उसका शव भी अंतिम संस्कार और दफनाने के लिए उसके देश भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड