देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए पीएजीडी ने जारी की सीटों के बंटवारे की सूची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने जिला विकास परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए सीटों के बंटवारे को रविवार को अंतिम स्वरूप दिया जिसके तहत कुल 27 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को आठ-आठ सीटें दी गई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 15 नवंबर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने जिला विकास परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए सीटों के बंटवारे को रविवार को अंतिम स्वरूप दिया जिसके तहत कुल 27 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को आठ-आठ सीटें दी गई हैं।

गठबंधन के प्रवक्ता और जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सीटों के बंटवारे की सूची जारी की।

यह भी पढ़े | TamilNadu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 नवंबर को तमिलनाडु के दौरे पर, पार्टी के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित.

रविवार की सुबह गठबंधन के नेताओं ने पीएजीडी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर पर एक बैठक की जिसमें सूची को मंजूरी प्रदान की गई।

चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख सोमवार को है और मतदान एक दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीटों के बंटवारे को लेकर पीएजीडी में हुए समझौते के तहत लोन की जेकेपीसी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी जबकि जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट दो सीटों पर लड़ेगी।

अब्दुल्ला से रिश्ते तोड़ देने वाली उनकी बहन बेगम खालिदा शाह के नेतृत्व वाली अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक सीट मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें