देश की खबरें | प.बंगाल ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 की खराब होती स्थिति को लेकर न घबराएं क्योंकि राज्य सरकार इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए ‘‘हर संभव उपाय’’ कर रही है।

मालदा, 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 की खराब होती स्थिति को लेकर न घबराएं क्योंकि राज्य सरकार इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए ‘‘हर संभव उपाय’’ कर रही है।

बनर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि बंगाल में रात का कर्फ्यू हो सकता है कि कोई समाधान नहीं हो, जहां ‘‘राजनीतिक प्रदूषण’’ को पहले रोकने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘‘राजनीतिक प्रदूषण’’ से उनका वास्तव में क्या आशय है।

स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अस्पतालों में कोविड-19 बिस्तरों की संख्या बढ़ाने जैसे उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने सभी कार्यालयों से अनुरोध किया कि वे फिलहाल 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से आग्रह करूंगी कि वे घबराएं नहीं। हमने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है। हमने बिस्तर, ‘सेफ होम’ की संख्या बढ़ायी है।’’

बनर्जी ने केंद्र सरकार से टीकों और दवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने और टीकों की मांग की है, क्योंकि इसकी भारी कमी है। केंद्र को टीकों, दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\