देश की खबरें | ओवम दान मामला : पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए दो निजी अस्पतालों के पदाधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाबालिग बच्ची को ‘ओवम’ (अंडाणु) दान करने के लिए मजबूर किए जाने के मामले की जांच के तहत शनिवार को तमिलनाडु के होसुर और आंध्र प्रदेश के तिरुपति के दो निजी अस्पतालों के पदाधिकारी पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए।

इरोड (तमिलनाडु), 11 जून नाबालिग बच्ची को ‘ओवम’ (अंडाणु) दान करने के लिए मजबूर किए जाने के मामले की जांच के तहत शनिवार को तमिलनाडु के होसुर और आंध्र प्रदेश के तिरुपति के दो निजी अस्पतालों के पदाधिकारी पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए।

मामले की जांच अधिकारी इरोड की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कंगेश्वरी द्वारा जारी सम्मनों के आधार पर दोनों अस्पतालों के पदाधिकारी उनके समक्ष उपस्थित हुए।

पुलिस ने कहा कि होसुर के एक निजी अस्पताल की मदद से नाबालिग लड़की को तिरुपति के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसके अंडाणु लिए गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों अस्पतालों का प्रशासन जांच अधिकारियों को सभी जानकारी मुहैया करा कर जांच में सहयोग कर रहा है।

इस बीच पुलिस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित एक अन्य ‘इनफर्टिलिटी क्लिनिक’ को भी सम्मन जारी किया है।

पुलिस ने बताया कि इरोड जिले के पेरुनदुरई के एक अस्पताल ने लड़की से उसके अंडाणु संग्रहित किए थे। लड़की अकसर अपनी मां और तीन अन्य लोगों के साथ अस्पताल आया करती थी। पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल के संपर्क वाले अस्पताल ने लड़की का नाम सुझाया था और उसे अंडाणु निकलवाने के लिए लेकर गया था।

पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से कहा है कि वह लड़की से अंडाणु लेने के सभी दस्तावेजों के साथ उसके समक्ष पेश हों।

पुलिस ने बताया कि जिले की एक इनफर्टिलिटी क्लिनिक के पदाधिकारी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट