विदेश की खबरें | ब्रिटेन में विपक्षी दल लेबर पार्टी ने भारतीय मूल की सांसदों का दर्जा कम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता सर केर स्टार्मर ने अगले साल संभावित आम चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को विभिन्न मंत्रालयी विषयों के अपने विशेषज्ञ नेताओं के समूह में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय मूल की सांसद लीजा नंदी और प्रीत कौर गिल सहित अन्य दर्जा कम किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, चार सितंबर ब्रिटेन में विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता सर केर स्टार्मर ने अगले साल संभावित आम चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को विभिन्न मंत्रालयी विषयों के अपने विशेषज्ञ नेताओं के समूह में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय मूल की सांसद लीजा नंदी और प्रीत कौर गिल सहित अन्य दर्जा कम किया।

नंदी के पास पार्टी में विदेश मामलों का प्रभार था। उन्हें पदावनत कर अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग का प्रभारी बना दिया गया, जिसकी जिम्मेदारी पहले गिल निभा रही थीं।

नंदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किये गए एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे देश में काफी अवसर हैं। लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए हमें एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो शक्ति और अवसर का और भी प्रसार करे।’’

वह विगान से सांसद हैं और कोलकाता में जन्मे शिक्षाविद दीपक नंदी की बेटी हैं।

गिल ने अपना प्रभार छोड़ने की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और स्टार्मर के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन दोहराया।

इस बीच, लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर ने पाकिस्तानी मूल की सांसद शबाना महमूद को पार्टी में न्याय विभाग से जुड़े विषयों का प्रभार सौंपा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now