जरुरी जानकारी | ऑनलाइन विक्रेताओं को त्योहारी मौसम में 15 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीदः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन विक्रेताओं को साल 2023 की पहली तीन तिमाहियों में तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद चौथी तिमाही में बेहतर कारोबार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर ऑनलाइन विक्रेताओं को साल 2023 की पहली तीन तिमाहियों में तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद चौथी तिमाही में बेहतर कारोबार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया।

सलाहकार फर्म रेडसियर स्ट्रेटेजी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन विक्रेताओं को आगामी त्योहारी मौसम में ऑनलाइन बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत का उछाल आने की उम्मीद है।

इस रिपोर्ट में त्योहारी मौसम को लेकर बाजार की तैयारी और मजबूत धारणाओं के संकेत दिए गए हैं।

रेडसियर ने 2023 के त्योहारी सीजन से पहले कुछ विक्रेताओं, खासकर छोटे विक्रेताओं के बीच कराए गए सर्वेक्षण से यह नतीजा निकाला है। उसने कहा कि विक्रेताओं के बीच त्योहारी बिक्री बढ़ने की उम्मीद ‘विभिन्न श्रेणियों में मजबूत’ है।

रेडसियर ने एक विज्ञप्ति में कहा, “कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तीन तिमाहियों में विषम परिस्थितियों के बाद ऑनलाइन विक्रेताओं को त्योहारी सीजन की बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।”

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में ई-कॉमर्स मंचों पर बिक्री वृद्धि सुस्त रहने के बावजूद विक्रेताओं में त्योहारी सीजन के लिए धारणाएं मजबूत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात