देश की खबरें | दोनों सरकारों के बीच हुए किसी समझौते के तहत नहीं खरीदा जा रहा रूस से तेल: विदेश सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत रूस से जो कच्चा तेल खरीद रहा है वह दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए किसी समझौते के तहत नहीं है और देश की ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारतीय इकाइयां बाजार से यह खरीद कर रही हैं।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारत रूस से जो कच्चा तेल खरीद रहा है वह दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए किसी समझौते के तहत नहीं है और देश की ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारतीय इकाइयां बाजार से यह खरीद कर रही हैं।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। क्वात्रा ने रूस के तेल की कीमत तय करने के प्रस्ताव पर कोई टिप्पणी नहीं की। जी-7 समूह के सदस्य देशों द्वारा तेल से मास्को को हो रही आमदनी को रोकने के लिए यह पहल की गई थी।

ऐसी खबरें हैं कि जी-7 समूह के सदस्य देश रूस के तेल की कीमत पर लगाम लगाने के लिए भारत से समर्थन की मांग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान गए हैं और इस पर मीडिया को जानकारी देने के दौरान क्वात्रा ने यह कहा।

मोदी, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। पिछले कुछ महीने में भारत द्वारा कम कीमत पर रूस से तेल की खरीद में वृद्धि हुई है हालांकि, इस पर पश्चिमी देशों ने आपत्ति जताई है।

क्वात्रा ने कहा, “भारत जी-7 का सदस्य नहीं है। कम कीमत, बाजार का भाव… देखिये । हमने कई बार कहा है कि जब भारतीय इकाइयां बाहर जाती हैं और देश की ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए तेल खरीदती हैं तो वे मुख्य रूप से बाजार से खरीद कर रही होती हैं।”

उन्होंने कहा, “यह दोनों सरकारों के बीच हुई खरीद नहीं है। जहां तक कीमतें तय करने की बात है, यह मुद्दा क्या स्वरूप लेता है इसका जवाब वह देश बेहतर ढंग से दे सकते हैं जिन्होंने यह विचार रखा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट