विदेश की खबरें | ओहियो वायु सेना अड्डा बंद किया गया, बंदूकधारी के दिखाई देने की खबरों की जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हवाई अड्डा प्रशासन की प्रवक्ता स्टेसी गीगर ने बताया कि आधी रात से कुछ देर पहले नौ बजकर 25 मिनट पर एक बंदूकधारी को परिसर में देखे जाने की खबर मिली। गीगर ने बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने वाले कर्मी परिसर में गहनता से फिर से तलाश कर रहे हैं।

हवाई अड्डा प्रशासन की प्रवक्ता स्टेसी गीगर ने बताया कि आधी रात से कुछ देर पहले नौ बजकर 25 मिनट पर एक बंदूकधारी को परिसर में देखे जाने की खबर मिली। गीगर ने बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने वाले कर्मी परिसर में गहनता से फिर से तलाश कर रहे हैं।

इस संबंध में मीडिया को जल्द ही जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

वायुसैन्य अड्डे की 88वीं शाखा ने रात करीब 10 बजे ट्वीट किया कि सुरक्षाकर्मी परिसर में तलाश कर रहे हैं। आपात कर्मी राष्ट्रीय वायु एवं अंतरिक्ष खुफिया केंद्र की जानकारियों पर भी गौर कर रहे हैं।

वायुसेना ने बाद में एक ट्वीट कर कहा कि हमारे सभी सैन्य एवं असैन्य कर्मचारी स्थिति के जल्द आकलन और त्वरित उचित कार्रवाई करने के लिए प्रशिक्षित हैं।

ओहियो के डेटन के कुछ ही दूर पूर्व में स्थित वायु सेना अड्डे को बंद किए जाने की घोषणा लाउडस्पीकरों के माध्यम से की गई।

हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा है कि वह ज्यादा जानकारी उपलब्ध होने पर इस संबंध में ब्योरे देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\