देश की खबरें | गोरखपुर के पांच इलाकों में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि, 21 दिन के लिए पक्षी बाजार बंद करने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के पांच इलाकों में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने अगले 21 दिन के लिए शहर के सभी जीवित पक्षी बाजारों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।

गोरखपुर (उप्र), 31 मई गोरखपुर के पांच इलाकों में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने अगले 21 दिन के लिए शहर के सभी जीवित पक्षी बाजारों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।

शनिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि यह निर्णय भोपाल में राष्ट्रीय पशु रोग संस्थान द्वारा पक्षियों नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 और एच9एन2 की उपस्थिति की पुष्टि के बाद लिया गया है।

गोरखपुर प्रशासन के अनुसार, झुंगिया बाजार, एल्युमिनियम फैक्ट्री क्षेत्र, तारामंडल, भगत चौराहा और शहीद अशफाकउल्ला खान प्राणी उद्यान से एकत्र किए गए नमूनों में वायरस की पुष्टि हुई है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने जिला-स्तरीय त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को सतर्क कर दिया है, और सदर पशु चिकित्सा अस्पताल में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

सिंह ने घोषणा की कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए संक्रमित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का काम शुरू हो गया है।

सिंह ने कहा, "इन निर्दिष्ट क्षेत्रों में सभी जीवित पक्षियों को मार दिया जाएगा और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक कीटाणुशोधन अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है।"

गोरखपुर से कुल 1,328 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें