देश की खबरें | पत्नी को यातना देने के आरोप में ओडिशा का अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बौध जिले के उप जिलाधिकारी को कथित तौर पर अपनी पत्नी को पीटने और यातना देने पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

झारसुगुड़ा, 29 सितंबर ओडिशा के बौध जिले के उप जिलाधिकारी को कथित तौर पर अपनी पत्नी को पीटने और यातना देने पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | जासूसी के मामले में पकड़े गए पत्रकार राजीव शर्मा की जमानत याचिका खारिज.

झारसुगुड़ा में बीटीएम पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक सुचिस्मिता मोहंती ने कहा कि ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारी शरत बाग को उनकी पत्नी द्वारा 26 सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि बाग की पत्नी ने उन पर यातना देने और मारपीट का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Gangrape in Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन पर युवती से गैंगरेप मामले में रेलवे के 2 इंजीनियर बर्खास्त.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और बाग को पकड़ने का अभियान चलाया।

आरोपी टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाग कोलाबीरा के जोगियाडीही में अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपा था जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर झारसुगुड़ा ले आई।

मोहंती ने कहा कि बाग के ऊपर ऐसे आरोप पहले भी लगे हैं और इस मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\