खेल की खबरें | ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डिएगो मौरिसियो और मोर्टडा फॉल के गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया।

भुवनेश्वर, 28 सितंबर डिएगो मौरिसियो और मोर्टडा फॉल के गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया।

  फॉल ने एक आत्मघाती गोल भी किया जो जमशेदपुर की टीम के लिए सांत्वना गोल साबित हुआ।  

मौरिसियो ने मैच के 20 वें मिनट में इसाक और हुगो बौमोस की मदद से बनाये गये  मौकों को गोल में बदल कर टीम को आगे कर दिया।

बौमोस ने मध्यांतर से पहले मैच के 42वें मिनट में एक और शानदार मौका बनाया। दायें कॉर्नर से लगाये उनके किक को फॉल ने हेडर से गोल में बदल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

सेनेगल के इस खिलाड़ी का आईएसएल में यह 18वां गोल था। उन्होंने यह सभी गोल हेडर की मदद से किये है।

मैच में जमशेदपुर के गोल का खाता 62वें मिनट में खुला जब फॉल के हेडर से निकली गेंद उनके अपने गोल पोस्ट में ही चली गयी।

ओडिशा की यह तीन मैचों में पहली जीत है। टीम तीन अंक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर है जबकि जमशेदपुर की टीम की यह तीन मैचों में पहली हार है। टीम छह अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\