देश की खबरें | ओडिशा: कांग्रेस ने ईंधन के दामों में वृद्धि को लेकर विधानसभा में केद्र सरकार पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की और राज्य सरकार से लोगों का बोझ कम करने के लिए ईंधन पर वैट कम करने का आग्रह किया।
भुवनेश्वर, 31 मार्च ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की और राज्य सरकार से लोगों का बोझ कम करने के लिए ईंधन पर वैट कम करने का आग्रह किया।
यह मुद्दा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने उठाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतें पहले कभी 107 रुपये प्रति लीटर तक नहीं पहुंचीं।
उन्होंने अफसोस जताया कि केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रही है।
पार्टी विधायक एस.एस. सलूजा ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल पर 28% और डीजल पर 24% वैट लगा रही है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की दरों में बढ़ोतरी से अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे आम लोग प्रभावित हुए हैं।
सलूजा ने मांग की कि राज्य सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स माफ करे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)