देश की खबरें | ओडिशा : बारहवीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ने बुधवार को ओडिशा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

भुवनेश्वर, 31 मई ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ने बुधवार को ओडिशा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी ने विभाग सचिव और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा के अधिकारियों की उपस्थिति में परिणाम की घोषणा की।

उनके मुताबिक, इस वर्ष विज्ञान संकाय में 84.93 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि, इस वर्ष के नतीजे पिछले वर्ष की तुलना में 9.19 फीसदी कम हैं। पिछली बार विज्ञान संकाय में 94.12 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

वहीं, वाणिज्य संकाय में 81.12 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में कम था। पिछले साल इस संकाय में 89.20 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे।

शिक्षा ने मंत्री ने बताया कि इस वर्ष घोषित नतीजों में लड़कियों ने दोनों संकायों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

इस वर्ष लगभग साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं विभिन्न संकायों के तहत परीक्षा में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\