देश की खबरें | एनएसयूआई ने दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकार देश में लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए ‘‘फासीवादी तरीकों का इस्तेमाल’’ कर रही है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकार देश में लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए ‘‘फासीवादी तरीकों का इस्तेमाल’’ कर रही है।

कांग्रेस की छात्र इकाई के सदस्यों ने भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाये।

एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु की जलवायु कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया और बिना ट्रांजिट वारंट के उन्हें दिल्ली लाया गया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘भारत के छात्रों और युवाओं के खिलाफ युद्ध छेड़कर, (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी का सत्तावादी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार के सत्ता में आने के बाद राजद्रोह के दर्ज 191 मामलों में से केवल चार में सजा हुई है। सरकार सख्त कानूनों का इस्तेमाल करती है और सभी असंतुष्ट आवाजों को दबाने के लिए उनका दुरुपयोग करती है।’’

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में कथित तौर पर एक ‘टूलकिट’ बनाने और उसे साझा करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु से रवि को गिरफ्तार किया था।

‘टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश और सामग्री होती है।

एनएसयूआई ने कहा कि सरकार ने ‘‘लोकतंत्र के वास्तविक सार को नजरअंदाज’’ किया है और अपने ‘‘तानाशाही रवैये’’ से देश की छवि को बर्बाद कर दिया है।

एनएसयूआई ने कहा कि सरकार को कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर के मामलों को भी देखना चाहिए, जिन्होंने पिछले साल दिल्ली में कथित तौर पर हिंसा भड़काई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई