विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया: किम जोंग उन ने पार्टी की बैठक में हथियारों का निर्माण दोगुना करने की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, विभिन्न देश उत्तर कोरिया के संभावित परमाणु विस्फोट के संकेतों की निगरानी कर रहे हैं।

हालांकि, विभिन्न देश उत्तर कोरिया के संभावित परमाणु विस्फोट के संकेतों की निगरानी कर रहे हैं।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा शनिवार को प्रकाशित किम की टिप्पणियों में शुक्रवार को समाप्त हुई तीन दिनों की बैठक के दौरान परमाणु कूटनीति में लंबे समय तक गतिरोध के बीच अमेरिका या प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया की कोई सीधी आलोचना शामिल नहीं थी।

समाचार एजेंसी के अनुसार, किम ने आत्मरक्षा के संप्रभु अधिकारों के सही उपयोग के रूप में अपने हथियारों के विकास का बचाव किया और कहा कि सशस्त्र बलों और सैन्य वैज्ञानिकों द्वारा इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

खबर में परमाणु विस्फोट सहित परमाणु परीक्षण गतिविधि के संबंध में किसी विशिष्ट लक्ष्य या योजना का उल्लेख नहीं किया गया था।

सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में देश के प्रमुख विषयों की भी समीक्षा की गई, जिसमें पिछले महीने देश में पहली बार आधिकारिक रूप से स्वीकार किये गए कोविड​​-19 के प्रकोप को कम करने के प्रयास शामिल थे।

केसीएनए के मुताबिक, "(किम) ने कहा कि आत्मरक्षा का अधिकार संप्रभुता की रक्षा का मुद्दा है।"

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now