जरुरी जानकारी | गैर-खाद्य ऋण फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-खाद्य कर्ज फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

मुंबई, 31 मार्च गैर-खाद्य कर्ज फरवरी में आठ प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

वित्त वर्ष 2021-22 में एक अप्रैल से 25 फरवरी तक गैर-खाद्य ऋण वृद्धि 6.2 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.7 प्रतिशत थी।

उद्योग के लिये कर्ज वृद्धि फरवरी, 2022 में उछलकर 6.5 प्रतिशत रही जो पिछले साल इसी महीने में एक प्रतिशत थी। मझोले उद्यमों के मामले में कर्ज वृद्धि आलोच्य महीने में 71.4 प्रतिशत रही, जबकि 2021 के फरवरी महीने में यह 30.6 प्रतिशत थी।

हालांकि, बड़ी कंपनियों की मांग नरम बनी हुई है और फरवरी, 2022 में इसमें 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

सेवा क्षेत्र में कर्ज वृद्धि फरवरी, 2022 में घटकर 5.6 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.8 प्रतिशत थी।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिये कर्ज में आलोच्य महीने में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले फरवरी, में 2021 में यह 8.6 प्रतिशत थी।

स्वर्ण कर्ज में वृद्धि फरवरी, 2022 में घटकर 26.2 प्रतिशत पर आ गयी जो एक साल पहले इसी महीने में 75.9 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\