देश की खबरें | असभ्य यात्रियों से निपटने में नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा : डीजीसीए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को विमानन कंपनियों को चेतावनी दी कि असभ्य यात्रियों से निपटने में नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और उनपर अमल कराने के लिये कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई, छह जनवरी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को विमानन कंपनियों को चेतावनी दी कि असभ्य यात्रियों से निपटने में नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और उनपर अमल कराने के लिये कार्रवाई की जाएगी।
यह परामर्श पिछले साल के अंत में एअर इंडिया की उड़ानों में पेशाब करने की दो चौंकाने वाली घटनाओं की पृष्ठभूमि में जारी किया गया है। विमानन कंपनी इसके बारे में विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को रिपोर्ट करने में विफल रही।
परामर्श में कहा गया है, एयरलाइन के परिचालन प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे डीजीसीए को सूचना के तहत उपयुक्त माध्यमों से असभ्य यात्रियों से निपटने के विषय को लेकर पायलट, केबिन क्रू और अपनी संबंधित एयरलाइंस की उड़ान सेवाओं के निदेशक को संवेदनशील बनाएं।
नियामक ने कहा कि लागू नियमों के अनुपालन न किये जाने को सख्ती से निपटा जाएगा और इन पर अमल कराने के लिये कार्रवाई की जाएगी।
पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली जा रही उड़ान के बिजनेस क्लास में नशे में धुत्त एक यात्री ने कथित तौर पर एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस घटना के 10 दिन के भीतर पेरिस से नयी दिल्ली आ रही एअर इंडिया की ही उड़ान में नशे में धुत्त एक यात्री ने एक यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था।
डीजीसीए के सूत्रों के अनुसार, विमानन कंपनी किसी भी गलत व्यवहार वाली घटना की सूचना डीजीसीए को देने के लिए बाध्य है।
डीजीसीए के सूत्रों ने बताया कि दोनों ही मामलों में जरूरी जानकारी विमानन सुरक्षा नियामक को नहीं दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)