देश की खबरें | नोएडा : महिला पुलिसकर्मियों का गंभीर आरोप वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मैं तैनात कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाने संबंधी एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया जा रहा है कि इसे कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने लिखा है।

नोएडा (उप्र), चार जून जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मैं तैनात कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाने संबंधी एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया जा रहा है कि इसे कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने लिखा है।

वायरल पत्र में एक खास बिरादरी के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच अपर पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है, जिसमें एक खास जाति के लोगों की यहां के विभिन्न जगहों पर काफी वर्षों से तैनाती तथा उनके द्वारा अवैध उगाही किए जाने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस पत्र को कमिश्नरेट में तैनात कुछ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लिखा जाना बताया जा रहा है।

वायरल पत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा रिश्वत वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपों की सत्यता की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now