देश की खबरें | ज्ञानवापी मुद्दे पर आंदोलन की कोई योजना नहीं, न्यायपालिका में विश्वास है : विहिप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर वह कोई आंदोलन नहीं करेगा क्योंकि उसे विश्वास है कि इस मामले में न्यायपालिका से सकारात्मक फैसला आएगा।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर वह कोई आंदोलन नहीं करेगा क्योंकि उसे विश्वास है कि इस मामले में न्यायपालिका से सकारात्मक फैसला आएगा।

विहिप ने एक बयान जारी करके कहा कि सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित करके ऐसा दावा किया जा रहा है कि विहिप श्री राम जन्मभूमि आंदोलन की तरह ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल के साथ पूरे देश में जनजागरुकता आंदोलन चलाएगा।

विहिप के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस मुद्दे पर कहा कि मामला न्यायपालिका के समक्ष सुनवाई के लिए लंबित है और संगठन को न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है।

कुमार ने कहा, ‘‘हमारा मामला न्यायसंगत और सही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अदालत के निर्णय में हमें इस संबंध में सफलता मिलेगी।’’

उनहोंने कहा, ‘‘इसलिए, विहिप ने इस मुद्दे पर कोई जनजागरुकता अभियान या जनांदोलन नहीं चलाने का निर्णय लिया है।’’

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। अदालत तीन अगस्त को निर्णय सुनाएगी। मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की अदालत ने कहा कि तीन अगस्त तक एएसआई सर्वेक्षण पर लगी रोक बरकरार रहेगी।

अदालत मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई