खेल की खबरें | हार के बावजूद टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं : पोलार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के हाथों टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के पहले मैच में 55 रन पर आउट होने के बाद छह विकेट से हारी वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि इस परिणाम के बावजूद उनकी टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं है ।

दुबई, 23 अक्टूबर इंग्लैंड के हाथों टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के पहले मैच में 55 रन पर आउट होने के बाद छह विकेट से हारी वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि इस परिणाम के बावजूद उनकी टीम में किसी तरह की घबराहट नहीं है ।

पोलार्ड ने मैच के बाद कहा ,‘‘इस तरह का प्रदर्शन अस्वीकार्य है । हम अब तक तीन मैचों में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं । बल्लेबाज अपने शॉटस नहीं खेल पा रहे । इसके बावजूद कोई घबराहट नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम दुनिया भर में काफी क्रिकेट खेलते हैं और इस तरह की बाात पहली बार नहीं हुई है । हमें इस तरह के मैचों का अनुभव है । यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और हमें इस हार को भुलाकर आगे बढना है ।’’

गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अकील हुसैन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ उसे फेबियन एलेन की चोट के कारण मौका मिला और उसने दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है ।’’

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्हें इसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है । उन्होंने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया । मोईन अली ने हालात को बखूबी भांपा और मौकों को भुनाया । आईपीएल में मिली सफलता को उसने यहां दोहराया । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\