देश की खबरें | राजग के नेता को लेकर कोई विवाद नहीं: संजय जायसवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सत्ता में वापसी करता है तो नेतृत्व को लेकर गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 128 सीटों पर आगे चल रहा है और भाजपा अपनी सहयोगी जनता दल यूनाईटेड से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सत्ता में वापसी करता है तो नेतृत्व को लेकर गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 128 सीटों पर आगे चल रहा है और भाजपा अपनी सहयोगी जनता दल यूनाईटेड से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

बिहार में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 122 सीटों की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

यह पूछे जाने पर कि यदि राजग को बहुमत मिलता है तो क्या गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे, इसके जवाब में जायसवाल ने कहा, ‘‘इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनाव से बहुत पहले ही स्पष्ट कर दिया है।’’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर जायसवाल ने उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा, ‘‘लोगों को सच और झूठ का अंतर पता है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

इससे पहले, जद(यू) ने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर राजग की सत्ता में वापसी होगी।

जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। विपक्षी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए भ्रामक प्रचार अभियान चला रहे थे।’’

यह पूछे जाने पर कि भाजपा चुनावों में जद(यू) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है तो क्या ऐसे में भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इसके जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘जब भाजपा के ही शीर्ष नेताओं ने कहा है कि सीटें कितनी भी कोई जीते कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद स्पष्टीकरण के लिए कुछ रह नहीं जाता।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा तक कई बार सार्वजनिक मंचों से बोल चुके हैं कि नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 243 सीटों में से राजग 128 सीटों पर आगे है जबकि विपक्षी महागठबंधन 101 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। मतगणना के रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ राजग बहुमत के आंकड़े को हासिल करता दिख रहा है।

भाजपा 75 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 48 सीट, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा एक सीट और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पार्टी पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राजद 63 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 21 सीट, माकपा तीन, भाकपा-माले 12 और भाकपा दो सीटों पर पर आगे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\