जरुरी जानकारी | पहले दौर की ई-नीलामी में पुंज लॉयड के लिये नहीं मिला कोई खरीदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में फंसी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कंपनी पुंज लॉयड को पहले दौर की ई-नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। कंपनी परिसमापन प्रक्रिया से गुजर रही है।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कर्ज में फंसी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कंपनी पुंज लॉयड को पहले दौर की ई-नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। कंपनी परिसमापन प्रक्रिया से गुजर रही है।

नीलामी के दौरान कारोबार जारी रखने लायक होने के आधार पर कंपनी के लिये आरक्षित मूल्य 1,061 करोड़ रुपये रखा गया था। लेकिन उसे कोई खरीदार नहीं मिला।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने पिछले साल जून में पुंज लॉयड के मामले में परिसमापन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। कंपनी के कर्जदाताओं के कोई खरीदार तलाश नहीं कर पाने और प्रूडेंट एआरसी तथा पायर्ड इन्वेस्टमेंट्स के समूह की पुनरुद्धार योजना के खारिज होने के बाद उसके परिसमापन की प्रक्रिया शुरू हुई।

नियामकीय सूचना के अनुसार, पुंज लॉयड लिमिटेड के हितधारकों की परामर्श समिति (एससीसी) की बैठक 11 जुलाई, 2023 को हुई। इसमें परिसमापक ने नीलामी प्रक्रिया के परिणाम के बारे में जानकारी दी।

सूचना के अनुसार, ‘‘कंपनी के परिसमापक ने समिति के सदस्यों को सूचित किया कि पुंज लॉयड की बिक्री के लिये ई-नीलामी के पहले चरण में कोई बोलीदाता सामने नहीं आया। नीलामी में कारोबार जारी रखने लायक होने के आधार पर आरक्षित मूल्य 1,061 करोड़ रुपये रखा गया था।’’

पुंज लॉयड के खिलाफ ऋण शोधन प्रक्रिया निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की याचिका पर शुरू की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now