देश की खबरें | कोरोना वायरस की वजह से अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं लगाईः कर्नाटक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उसने कोरोना वायरस की वजह से अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन पड़ोसी केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई जांच में निगेटिव होने का प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया है जो 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं हो।

बेंगलुरु, 22 फरवरी कर्नाटक सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उसने कोरोना वायरस की वजह से अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन पड़ोसी केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई जांच में निगेटिव होने का प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया है जो 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं हो।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने संक्रमण से बचाव के उपाय मानने में लापरवाही को लेकर चेताते हुए कहा कि अगर मामलों की संख्या बढ़ी तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि शादियों में सिर्फ 500 लोग ही शिरकत करें और आयोजन में कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मार्शल तैनात किए जाएंगे।

सुधाकर ने कहा, " हमने केरल, महाराष्ट्र या किसी अन्य राज्य से कर्नाटक आने वाले यात्रियों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है।"

उन्होंने कहा, " मुझे स्पष्ट करने दें, क्योंकि अन्य राज्यों की गलत राय हो सकती है.... अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।"

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि कर्नाटक ने राज्य में आने वाले लोगों के लिए यह जरूरी कर दिया है कि उनके पास कोरोना वायरस की आरटी पीसीआर पद्धति से की गई जांच में निगेटिव होने का प्रमाण पत्र हो और यह 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं हो।

सुधाकर ने बताया कि 4.24 लाख से अधिक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और 1.20 लाख अंग्रिम पंक्ति के योद्धाओ को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\